Verneir Bevel Protractor In Hindi | वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर

Verneir Bevel Protractor In Hindi | वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर इस लेख के माध्यम से आपके साथ Verneir Bevel Protractor, Principle of Bevel Protractor, Parts of Vernier Bevel Protractor की पूरी जानकारी साझा कर रहा हू आशा करता हूं आप इसे पूरा पढ़ेंगे और अपने इंजिनरिंग मित्रो के साथ साझा भी करेंगे

Verneir Bevel Protractor In Hindi | वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर

यह एक सूक्ष्ममापी यंत्र है, साधारण प्रोट्रैक्टर हैड द्वारा किसी कोण को 1° (एक डिग्री) की परिशुद्धता तक जाँच या मार्क कर सकते हैं। इससे अधिक शुद्धता के कार्यों के लिए वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है। यह एक डिग्री के बाहरवें भाग अर्थात् (5 मिनट) तक की परिशुद्धता में कोण को माप या मार्क कर सकता है।

Principle Of Verneir Bevel Protractor

यह दो अनुरूप स्केलों के अन्तर पर काम करता है। जिसमें एक डिस्क स्केल व दूसरी वर्नियर स्केल होती है।

Verneir Bevel Protractor In Hindi वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर

Parts of Verneir Bevel Protractor

  1. Blade
  2. Disc
  3. Dial
  4. Stock

Verneir Bevel Protractor Blade

ब्लेड आमतौर पर हाई कार्बन स्टील या हाई स्पीड स्टील का बना होता है। जिसके समय में लम्बाई की ओर एक झिरी कटी होती है। मापते समय यह जीले तौर पर जॉब की सतह के जॉब मिलता है। इसे क्लैपिंग स्क्रू की सहायता से डायल पर फिक्स किया होता है। इनकी लम्बाई 150 से 300 मि.मी., चौड़ाई 12 मि.मी. व मोटाई 2 मि.मी. होती है। ब्लेड के 300 पर किनारे 45° व 60° पर बने होते हैं।

Verneir Bevel Protractor Disc

यह गोलाकार भाग होता है जिसके एक किनारे पर स्टॉक बना होता है। इसकी किनारे गोलाकार परिधि पर एक-एक डिग्री के 360 निशान लगाए होते हैं।

Verneir Bevel Protractor Dial

यह डिस्क पर लगा भाग होता है जो 360° के कोण पर घूम सकता है। वर्नियर बैवल प्रोट्रैक्टर की वर्नियर स्केल डायल पर ही लगाई होती है। उपकरण का प्रयोग करते समय डायल को डिस्क पर लॉक करने के लिए लॉकिंग स्क्रू का प्रावधान होता है।

Verneir Bevel Protractor Stock

यह डिस्क का आयताकार भाग होता है जो कोणीय सतहों को मापते समय जॉब के सम्पर्क में आता है तथा आकार का काम करता है।

Uses of Vernier Bevel Protractor

वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर के उपयोग

इनका प्रयोग लघु कोण (Acute Angle), अधिक कोण (Obtuse Angle) मापने तथा मशीन टेबल या जॉब पकड़ने की साधनों को किसी कोण पर सैट करने के लिए किया जाता है।

Graduation on Vernier Bevel Protractor

Main Scale Graduation of Vernier Bevel Protractor

कोणिय माप के लिए डिस्क की पूरी परिधि पर डिग्री के निशान अंकित होते हैं। पूरी परिधि को चार पद (Quadrants) में बांटा होता है। 0°-90°, 90°-0°, 0° to 90° तथा 90° 0°। प्रत्येक दस डिग्री के निशान को लम्बा करके उसकी डिग्री का मान अंकित किया होता है। इस प्रकार डिस्क पर की गई ग्रेजुएशन मेन स्केल डिविजन (Main Scale Division) कहलाती है।

Vernier Scale Graduation of Vernier Bevel Protractor

वर्नियर स्केल डिविजन (Vernier Scale Division) मेन स्केल के 23 डिविजन को डायल पर वर्नियर के समान 12 भागों में बांटा होता है। इसकी प्रत्येक तीसरी लाइन को लम्बा करके 0, 15, 30, 45 व 60 अंकि किए होते हैं। ये मार्किंग जीरो के बाएं भी की होती है। यही वर्नियर स्केल कहलाती है।

Precaution while using Vernier Bevel Protractor

  • वर्नियर बैवेल प्रोट्रैक्टर एक सूक्ष्ममापी उपकरण है। इसलिए इसे कटिंग टूल्स के साथ मिला कर नहीं रखना चाहिए।
  • इसका प्रयोग रफ सरफेस पर नहीं करना चाहिए।
  • आवश्यकता हो तो रीडिंग लेते समय मैग्निफाइंग ग्लास का प्रयोग करना चाहिए।
  • कार्य करने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ करके रखना

F.AQ Related to Vernier Bevel Protractor

Q. वर्नियर बैवेल प्रोट्रैक्टर क्या है?

Ans. यह एक सूक्ष्ममापी यंत्र है, वर्नियर बेवल प्रोट्रैक्टर का प्रयोग एक डिग्री के बाहरवें भाग अर्थात् (5 मिनट) तक की परिशुद्धता में कोण को माप या मार्क करने के लिए किया जाता है

Q. वर्नियर बैवेल प्रोट्रैक्टर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

Ans. यह दो अनुरूप स्केलों के अन्तर पर काम करता है। जिसमें एक डिस्क स्केल व दूसरी वर्नियर स्केल होती है।

Q. वर्नियर बैवेल प्रोट्रैक्टर का ( least count ) लिस्ट काउंट कितना है?

Ans. वर्नियर बैवेल प्रोट्रैक्टर का ( least count ) लिस्ट काउंट 5′ मिनट है

Leave a Comment